कांकेर

ईको लर्निंग सेंटर दुधावा का किया जायेगा लोकार्पण

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुधावा बांध क्षेत्र में ईको लर्निंग सेंटर विकसित किया जा रहा है, जिसका लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 08 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा की जायेगी। कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया, विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी, सांसद मोहन मण्डावी, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के सदस्य नरेश ठाकुर, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, जनपद पंचायत नरहरपुर के अध्यक्ष संजूलता नेताम, जिला पंचायत सदस्य तारा ठाकुर, जनपद सदस्य चिन्तामणी रामटेके एवं किशोर भास्कर, ग्राम पंचायत दुधावा के सरपंच श्यामाबाई नेताम तथा वन प्रबंधन समिति ग्राम दुधावा के अध्यक्ष देवचंद भास्कर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button