कांकेर

अब तक 407502 क्विंटल धान की खरीदी

राज्य सरकार की योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 01 दिसंबर से प्रारंभ हो गई है। खाद्य विभाग के वेबसाईट में अबतक ऑनलाईन एण्ट्री के अनुसार जिले के 137 धान उपार्जन केंद्रों में 09 दिसम्बर तक 10714 किसानों के माध्यम से 407502 क्विंटल धान खरीदी की गई है, जिसमें मोटा धान 252558.80 क्विंटल, पतला धान 154501.20 क्विंटल और सरना धान 442 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है।
कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशन में जिले के सभी 137 धान उपार्जन केंद्रों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूर्ण व्यवस्था के साथ धान खरीदी की जा रही है। उपार्जन केंद्र की क्षमता के अनुसार किसानों को टोकन जारी किया जा रहा है, किसान निर्धारित तिथि को आकर अपना धान विक्रय कर रहे हैं। कलेक्टर सहित प्रशासनिक और विभागीय नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण भी किया जा रहा है।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button