मुख्यमंत्री श्री बघेल की लोकवाणी की 22वीं कड़ी को
ज़िले में सुना गया महापौर विजय देवांगन ने महिला कोष से महिला समूहों की कालातीत बकाया राशि माफी पर मुख्यमंत्री का जिले की ओर से किया साधुवाद






कुपोषित बच्चों की संख्या में प्रदेश में 32 प्रतिशत की कमी




मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 22वीं कड़ी को सुनने नगर निगम धमतरी के सभाकक्ष में व्यवस्था की गई थी। इस बार मुख्यमंत्री श्री बघेल लोकवाणी में
जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह भाग-दो विषय पर प्रदेशवासियों से मुखातिब हुए। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल की मासिक रेडियो वार्ता का श्रवण करने के बाद निगम महापौर श्री विजय देवांगन कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा तीजा पोला के अवसर पर महिला समूहों के लिए सौगात दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत राज्य भर के 13 करोड़ रुपए की कालातीत ऋण की बकाया राशि माफ कर महिला समूहों की दिक्कत और परेशानी को दूर किया । इसका व्यापक और सकारात्मक असर महिला समूहों के जीवन में आया है और वे अब नई ऊर्जा के साथ अपने आजीविका संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों को नए आयाम दे सकती हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का जिले की ऐसी महिला समूहों की ओर से साधुवाद किया जिनकी ऋण बकाया माफ की गई है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में डीएमएफ की राशि का उपयोग काफी कारगर साबित हुआ है। कुपोषित बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार अंडा इत्यादि देने की शुरुआत की गई। जिसके कारण प्रदेश में कुपोषित बच्चों की संख्या में 32 प्रतिशत की कमी आई है। साथ ही ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने जितने भी प्रयास प्रदेश सहित ज़िले में किए जा रहे हैं वह काबिले तारीफ है।
इस अवसर पर निगम सभापति श्री अनुराग मसीह ने कहा कि आज की लोकवाणी में प्रदेश की तरक्की और विकास के लिए रोजगार पर फोकस किया गया है । इससे प्रतीत होता है प्रदेश के विकास में युवाओं को रोजगार से और गति मिलेगी। महिला स्व सहायता समूहों को आगे बढ़ाने जिस तरह के प्रयोजन राज्य में किए जा रहे वह उल्लेखनीय है। इस से निश्चित तौर पर महिला समूहों के अंदर एक नये उत्साह का संचार होगा और वे अपनी आजीविका गतिविधि को गति और दिशा देने मजबूत इरादे से बढ़ सकेंगी। निगम में लोकवाणी सुनने कलेक्टर श्री पी एस एल्मा सहित निगम आयुक्त और निगम का अमला तथा अन्य भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button