महासमुंद

कलेक्टर ने पिथौरा के तीन गाँव जाकर फसल स्थिति का जायज़ा लिया,किसानों से की बात 

     महासमुन्द 12 सितम्बर 2021/ चालू मानसून के चलते जिले के अलग-अलग क्षेत्रों अब तक अल्प वर्षा एवं खंड वर्षा होने के कारण कुछ क्षेत्रों के खरीफ फसल प्रभावित हो रही है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने ज़िले के सभी एस.डी.एम.एवं राजस्व अमले को उन प्रभावित गाँवों जहाँ बारिश की स्थित ठीक नही है।अवलोकन कर स्थिति से अवगत कराने के पूर्व में निर्देश दिए है।संबंधित अधिकारियों द्वारा जाकर ज़मीनी हक़ीक़त का जायज़ा ले रहे है। स्वयं कलेक्टर श्री सिंह ने शनिवार को पिथौरा विकासखण्ड के तीन गाँवों सोहागपुर,सुईनारा एवं भरवामुड़ा के किसानों के खेतों में जाकर फसल की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस मौक़े पर उपस्थित किसानों से भी बात की। किसानों ने बताया कि गाँव में इस साल अब तक अवर्षा एवं खण्ड वर्षा के कारण फसल की स्थिति अच्छी नहीं है जितनी होनी चाहिए। किसानों ने कहा कि इस क्षेत्र में बारिश काफी कम होने से फसल को काफी नुकसान हो रहा है। कलेक्टर का जायज़ा लेते समय हल्की बारिश भी हुई। तो आस बंधी। उन्होंने खेतों के अवलोकन करते समय बारिश से बचने छाते का उपयोग किया। कलेक्टर ने पेयजल के बारे में पूछा।    उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान गिरदावरी का कार्य भी देखा। पटवारियों को गिरदावरी संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार, आर.आई., पटवारी, कृषि आदि अमले के साथ ऐसे फसल प्रभावित गांवों में ग्रामों में जाकर फसल की स्थिति का स्थल निरीक्षण कर आकलन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों को कहा कि अल्प वर्षा एवं खण्ड वर्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए धान के बदले कोदो-कुटकी, कुल्थी, तोरिया, तिवरा, उड़द, मूंग उद्यानिकी फसलें एवं मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत पौधरोपण करने को कहा। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारियों को क्षेत्रों में जाकर फसल क्षति के वास्तविक नुकसान के बारें में जानकारी लेने तथा किसानों को नियमानुसार लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इन गांवों में अधिकारियों को मनरेगा के तहत् अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत करने निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से सोहागपुर पहुंच मार्ग पर सड़क बनाने, गांवों में निस्तारी के लिए नया तालाब स्वीकृत करने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने उनके मांगो को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला एसडीएम पिथौरा श्री बी.एस. मरकाम, कृषि विभाग के उप संचालक श्री एस.आर. डोंगरे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस.एस. धकाते सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

लोचन चौधरी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button