नाबालिक को शादी का झांसा देकर भगा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफतार
जांजगीर चांपा- मालखरौदा थाना अन्तर्गत प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 19/09/2018 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 14/09/2018 को इसकी लड़की उम्र 15 वर्ष 05 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 205/2019 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना की गई दौरान विवेचना के व्याप हर्ता को जाजंग से बरामद किया गया था आरोपी अपने गाव से फरार हो गया था व्यपहर्ता को बरामद कर विधिवत कार्यवाही की गई थी आरोपी के फरार होने एवं प्रकरण अती संवेदनशील होने से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी एन मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय कुमार महादेवा, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री चंद्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक महोदय माधुरी धिरही तथा अनुविभागीय अधिकारी सक्ती तस्लीम आरिफ के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था जिसे आज दिनांक 04.09.2021 को 14:5 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में धारा 366,376 भादवि 6 पास्को एक्ट जोड़कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। उक्त मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री कमल किशोर महतो के मार्गदर्शन मे उप निरीक्षक आर एल टोंडे , आरक्षक बलवंत चंद्रा, फारूक खान, शत्रुहन जांगड़े की अहम भूमिका रही।
लाइव भारत 36 न्यूज़ से विजय धिरहे