जशपुर जिला

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक कांसाबेल मंडल में संपन्न हुई

जिसमें सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया इसके साथ ही स्वर्गीय श्री शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की, कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रोहित जी, जिला महामंत्री सुनील गुप्ता जी, जिला पंचायत सदस्य सालिक साय जी, भाजयुमो जिला मंत्री अभिषेक मिश्रा जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश जैन जी, मंडल महामंत्री सुदाम पंडा जी, मंडल महामंत्री आलोक सारथी जी, आईटी सेल जिला सह संयोजक शांतनु गर्ग जी, अजजा कोषाध्यक्ष अनूप कश्यप जी व जिला से आए अतिथि गण शामिल हुए, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहित जी ने कहा युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है सभी युवा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करना है,

कांसाबेल युवामोर्चा प्रभारी अभिषेक मिश्रा जी ने आने वाले चुनाव में एकजुट होकर कार्य करना है तथा 1 बूथ 20 यूथ के लक्ष्य पूरा करना है, सुनील गुप्ता जी ने कहा कि कार्यकर्ता निस्वार्थ होकर एकजुट होकर कार्य करें तो भाजपा की जीत सुनिश्चित है पत्थलगांव विधानसभा को निश्चित ही हम इस बार जीतेंगे और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, सालिक साय जी ने कहा की युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति है युवा ही समाज में परिवर्तन लाता है सभी युवा तन मन से पार्टी के लिए कार्य करें और कांसाबेल के युवा मोर्चा की टीम बहुत ही ऊर्जावान युवा मोर्चा की टीम है, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश जी ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं परिवार है युवा मोर्चा को आगे अपनी पूर्ण जवाबदारी को समझकर पार्टी हित में कार्य करना है, भाजपा मंडल महामंत्री सुदाम पंडा जी ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अवगत कराया


संबोधन के पश्चात जशपुर कुमार स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव जी के बड़े पुत्र युवराज स्वर्गीय श्री शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव जी को उनके जन्म जयंती पर याद किया गया कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशव पांडेय, जिला कार्यसमिति सदस्य आकाश पारीक, अजजा मंडल अध्यक्ष सूरज साए महामंत्री अरविंद स्वर्णकार, सुभाष गुप्ता, उपाध्यक्ष, राजकुमार राय, नारायण दास, राजेश्वर पैकरा, विवेक बंसल, घनश्याम अग्रवाल शैलेंद्र चौहान राम सदन चौहान राजू चौहान, राहुल पारीक अंशु जैन त्रिलोचन यादव नरेश चौहान प्रकाश यादव किशोर यादव सुधांशु भाई अमित चक्रेश गम्मत साय महेश नाथ मिथिलेश सिंह शुभम साहू टिंकू सिंह बंजारा अविनाश भगत युवराज बंजारा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे

लाइव भारत 36 न्यूज़ से लखन लाल सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button