कोरबा

पंचायत व स्वास्थ्य मंत्री माननीय टी.एस. सिंह देव् जी के ऊपर बेबुनियाद व झूठा आरोप लगाने वाले विधायक को पार्टी से निष्कासित कर उचित कार्यवाही करें हाईकमान- (रामेश्वर गोविंदा महंत)


जिला कोरबा करतला
आल इंडिया राहुल गांधी ब्रिगेड के राष्ट्रीय युवा महामंत्री रामेश्वर गोविंदा महंत ने, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को पत्र प्रेषित किया है जिसमे उल्लेख किया है कि छ. ग. राज्य के कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान व वरिष्ठ नेता छ. ग.शासन के पंचायत व स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री टी.एस. सिंह देव् जी के ऊपर रामानुजगंज विधायक श्री बृहस्पति सिंह ने बेबुनियाद व झूठा आरोप लगाए है।


24 जुलाई 2021 रात्रि को विधायक बृहस्पति सिंह के ऊपर साधारण रोडवेज घटना किसी अन्य व्यक्ति से हुवा तथा उन पर हुये साधारण हमले के लिये श्री टी.एस. सिंह देव् को जिम्मेदार बताते हुए उन पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था जो पूर्णतः गलत मिथ्या आरोप है। विधायक बृहस्पति सिंह सियासी रंग देकर मीडिया व सोशल मीडिया में निर्रथक, तथ्यहीन, निराधार बाते कर व आरोप लगाकर पार्टी विरोधी कार्य कर रहे है, झूठी बयान-बाजी कर रहे है। सरगुजा संभाग में कांग्रेस पार्टी को स्थापित करने वाले व कांग्रेस को विशेष पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ बेदाग नेता राजा साहब व वर्तमान में छ. ग.शासन के स्वास्थ्य व पंचायत मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव् जी की राजनीति छवि को धूमिल करने की साजिश रची गई है, इससे हजारो-लाखो कार्यकर्ता व जनमानस का मन व्यथित व दुखी हुआ है।


विधायक बृहस्पति सिंह के इस झुठा आरोप से कांग्रेस पार्टी की भी छवि खराब हो रहा है तथा राज्य के जनता बहुत व्यथित व आक्रोशित है , क्योकि उन्होंने एक ईमानदार व नेक नेता को बदनाम करने का असफल प्रयास किया है जो क्षमा योग्य नही है।
श्री टी.एस. सिंह देव् जी राजा साहब एक कुशल नेतृत्व कर्ता है सबको साथ लेकर चलने वाले नेता है अमीर-गरीब कभी नही देखता है, सभी लोगो को मान सम्मान देते है, मृदु भाषी, सरल सहज स्वभाव , मिलन सार, उदार व्यक्तित्व व्यवहार के धनी है। और इनकी इन्ही जन बल के वर्चस्व को देखकर कुछ कुंठित लोगो द्वारा बदनाम करने की असफल प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार से रामेश्वर गोविंदा महंत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी जी को पत्र प्रेषित कर बेबुनियाद व झुठा आरोप लगाने वाले विधायक बृहस्पति सिंह के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही कर पार्टी से निष्कासित करने की मांग किया है।


संवादाता बोधन चौहान लाइव भारत 36 न्यूज़ चैनल कोरबा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button