ताजातरीन

तोरवा थाना क्षेत्र में बढ़ रहा अपराध, दिनदहाड़े महमंद की युवती की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश

०० दिन दहाड़े दरिंदो ने युवती की करदी हत्या, गले में तार और पैर पर चोट के मिले निशान

०० हत्या की घटना पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं उप सरपंच नागेन्द्र रॉय व पूरे पंचायत सहित ग्रामीणों ने किया शोक व्यक्त

०० लालखदान, महमंद के ग्रामीणों, पंचायत ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा दी गई मृतक को श्रद्धांजलि

बिलासपुर| तोरवा थाने के महमंद में बेल्हा खार के पास दिनदहाड़े एक युवती की हत्या कर दी गई, आरोपी ने लड़की को मारने के लिए लोहे के तार का इस्तेमाल किया उससे उसका गला घोंटा गया, जिससे ही उसकी मौत हो गई। महमंद गांव की होनहार युवती की असमय मौत पर लालखदान, महमंद के ग्रामीणों, ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेन्द्र रॉय गहरा द्वारा गहरा शोक व्यक्त किया हैं| नागेन्द्र रॉय ने कहा कि दुर्गा एक सीधी साधी और हँसमुख युवती थी,दुर्गा पूरे गाँव की बेटी थी,जिस भी दरिंदे ने इस घटना को अंजाम दिया हैं उसे पकड़ने में पूरा पंचायत साथ देगी और उस गुनहगार को सलाखों तक पहुचाने में पुलिस प्रशासन का मदद किया जाएगा।

महमंद में रहने वाली 19 साल की दुर्गा साहू पिता साधु साहू सुबह 10 बजे घर से शौच जाने के नाम पर निकली। उसकी दोपहर दो बजे तक घर वापसी नहीं हुई। घरवालों को किसी अनहोनी का संदेह हुआ तो वे दुर्गा की तलाश पर निकले। यहां बेल्हा खार के सुनसान जगह पर उसकी लाश मिली। उसके गले में लोहे का तार पाया गया पैरों में चोट के निशान हैं। चेहरे पर नोंचने की लकीर दिख रही है। घटना की जानकारी पाते ही परिजनों ने तोरवा थाने को सूचित किया। इसके बाद तोरवा पुलिस उनकी टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया उन्हें मामला हत्या का लग रहा है इसलिए ही उन्होंने इसमें जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। दुर्गा का कुछ दिन पहले एक प्राइवेट दुकान में जॉब लगा था। वे चार बहनें हैं, इनमें छोटी दुर्गा घर परिवार चलाना चाहती थी। माता-पिता मजदूर हैं, इसलिए घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं। यही सोचकर दुर्गा ने अपने लिए काम चुना। हर दिन वह सुबह 10 बजे काम पर चली जाती, लेकिन बुधवार को वह नहीं गई। दुर्गा की एक बहन की शादी तय हुई थी इसलिए वह घर पर थी और उसके साथ यह घटना घट गई। पुलिस को संदेह है कि जिस भी शख्स ने ऐसा किया है उसकी नीयत युवती पर बिगड़ गई थी वह शौच के लिए मैदान आई थी इस दौरान ही उसके साथ यह घटना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button