जशपुर जिला

15 जुलाई तक किसान अपना पंजीयन करा सकते है
15 दिनों तक वाहन रथ सभी विकासखंडो में जाकर किसानों को योजना के संबंध में जानकारी देगी
किसानों की सहायता के लिए फार्म मित्र एप्प एवं टोल फ्री नंबर 18002095959 जारी

जशपुरनगर 01 जुलाई 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी ने आज कलेक्टोरेट परिसर से कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार, वाहन रथ, को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वाहन रथ 8 विकासखंडों में जाकर फसल बीमा योजना के संबंध में किसानों को जानकारी देगी और लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित भी करेगी। इस अवसर पर कृषि विभाग के उप संचालक श्री एम.आर. भगत, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज गुप्ता उपस्थित थे। वाहन रथ गांव-गांव जाकर कोरोना टीकाकरण के संबंध में भी लोगों का जागरूक करेगी।
प्रचार-प्रसार वाहन रथ 15 दिनों तक वाहन रथ विभिन्न विकास खंडों में जाकर किसानों को योजना के संबंध में जानकारी देने के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। 01 जुलाई और 02 जुलाई को जशपुर विकासखंड में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में जानकारी देगी। 3 और 4 जुलाई को मनोरा विकासखंड में, 05 जुलाई को दुलदुला विकासखंड में 07 जुलाई को कुनकुरी विकासखंड में 08 और 09 जुलाई को फरसाबहार विकासखंड में 10 और 11 जुलाई को पत्थलगांव विकासखंड में और 12 और 13 जुलाई को कांसाबेल विकासखंड में एवं 14 और 15 जुलाई को बगीचा विकासखंड में प्रचार-प्रसार रथ के माध्यम से किसानों को जानकारी दी जाएगी।
खरीफ फसल 2021 हेतु बीमित राशि एवं प्रीमियम राशि का दर निर्धारित है जिसके अंतर्गत धान सिंचाई के लिए बीमित राशि 37000 प्रति हेक्टेयर एवं प्रीमियम राशि 740 प्रति हेक्टेयर निर्धारित है। धान असिंचित के लिए बीमित राशि 31900 एवं प्रीमियम राशि 638, मक्का के लिए बीमित राशि 17500 एवं प्रीमियम राशि 350, अरहर के लिए बीमित राशि 16300 एवं प्रीमियम राशि 326, मूंगफली के लिए बीमित राशि 35000 एवं प्रीमियम राशि 700 तथा उड़द के लिए बीमित राशि 13000 एवं प्रीमियम राशि 260 रूपए निर्धारित है।
इसी प्रकार उद्यानिकी फसल के अंतर्गत टमाटर के लिए बीमित राशि 1 लाख एवं प्रीमियम राशि 5000, केला के लिए बीमित राशि 1 लाख 50 हजार एवं प्रीमियम रा राशि 7500, बैंगन के लिए बीमित राशि 70 हजार एवं प्रीमियम राशि 3500, मिर्च के लिए बीमित राशि 80 हजार एवं प्रीमियम राशि 4000, अदरक के लिए बीमित राशि 1 लाख 30 हजार एवं प्रीमियम राशि 6500, पपीता के लिए बीमित राषि 1 लाख 10 हजार एवं प्रीमियम राशि 5500 एवं अमरूद के लिए बीमित राशि 40 हजार एवं प्रीमियम रा राशि 2000 रूपए निर्धारित है। उप संचालक कृषि ने बताया कि किसान अपने नजदीकी काॅमन सर्विस सेंटर में जाकर भी फसलों की बीमा के लिए अपना पंजीयन करा सकते है। इस हेतु किसानों को अपना आवष्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है जिसके अंतर्गत नवीन आधार कार्ड, बैंक पास बुक, भूमि एवं फसल बुआई संबंधित दस्तावेज शामिल है। उन्होंने बताया कि किसानों की सहायता के लिए फार्म मित्र एप्प का भी संचालन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से उन्हें मौसम एवं बीमा के दावे सहित अन्य जानकारी मिल सकेगी। किसान यह एप्लीकेशन प्ले स्टोर से डाउनलोड कर उपयोग में ला सकते है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए 18002095959 टोल फ्री नंबर एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्री नीरज गुप्ता मोबाईल नंबर 7355298406 पर भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि खरीफ एवं उद्यानिकी फसलों की बीमा के लिए 15 जुलाई 2021 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित समय-सीमा में उपरोक्त अधिसूचित फसलों का अधिक से अधिक बीमा कराकर शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

लखन लाल सिंह के रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button