दुर्ग

निगम का आय-व्यय में 10 करोड़ का अंतर एवं अनिमियतता का आरोप निराधार -आयुक्त

विगत दिनों नगर निगम दुर्ग के आय-व्यय ब्यौरा में 10 करोड़ का गड़बड़ी आने तथा नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया ने इस अनिमियतता की जानकारी आयुक्त हरेश मंडावी से मांगी गई है।

आयुक्त नगर निगम दुर्ग द्वारा ये स्पष्ट किया कि नगरीय प्रशासन मंत्री को भेजे जाने वाले प्रपत्र में त्रुटिवश शासन से प्राप्त ऋण एव आय की जानकारी नही जोड़ा गया था। इसलिए आय ओर व्यय में अंतर दिख रहा था। शासन से प्राप्त 465.79 लाख एवं निकाय को उसकी बचत राशि 583.71 लाख कुल 1049.50 लाख का केवल वेतन पर व्यय किया गया था। इसके अतिरिक्त किसी अन्य परियोजना हेतु व्यय नहीं किया गया है।

लाइव भारत 36 न्यूज़
संभागीय ब्युरो
विकास जैन मित्तल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button