दुर्ग

कैबिनेट दर्जा मिलने पर वोरा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

दुर्ग:- स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। वोरा ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिये जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस दौरान वोरा ने मुख्यमंत्री से शहर में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा करने के साथ ही पिछले एक साल में वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा किये गए कार्यों और उपलब्धियों का ब्यौरा भी दिया।

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन ने नई ऊंचाइयों को स्पर्श किया है। दुर्ग शहर के विकास के लिए भी मुख्यमंत्री द्वारा भरपूर राशि उपलब्ध कराई गई है। वोरा ने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

वोरा ने कार्पोरेशन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि नए गोडाउन का निर्माण कर स्टोरेज केपेसिटी बढ़ाई जा रही है। अधिकारी-कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए हैं। फूड टैस्टिंग लैब का निर्माण करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। कई स्थानों पर गोडाउन निर्माण जारी है जिससे कार्पोरेशन की क्षमता में और वृद्धि होगी।

वोरा ने पिछले ढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश का समग्र विकास करने के साथ ही हर वर्ग का ध्यान रखने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। प्रदेश के विकास के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दुर्ग के विधायक और स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन के रूप में वे भी अपनी सहभागिता निभाएंगे। वोरा ने दुर्ग शहर में 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के साथ ही ठगड़ा बांध पिकनिक स्पाट के लिए 14 करोड़ स्वीकृत करने और दुर्ग भिलाई के बीच बायो डायवर्सिटी पार्क निर्माण को मंजूरी देने पर भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई की मंजूरी देने किया आग्रह
श्री वोरा ने 64 करोड़ की लागत से हो रहे सडक़ सौंदर्यीकरण में पेड़ों की कटाई में आ रही प्रशासनिक अड़चन दूर करने वन मंत्री व दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोनों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्षों में एक बार होने वाले बड़े विकास कार्य आधे अधूरे ना हों इसके लिए आवश्यक है कि जीई रोड के दोनों ओर चौड़ीकरण के लिए जरूरी पेड़ों की कटाई की अनुमति देने कलेक्टर को विभागीय निर्देश दिए जाएं। विभाग द्वारा कुछ पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी गई है जो अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है जिससे निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो रही है। मुख्यमंत्री ने आवश्यक निर्देश देने आश्वस्त किया।

लाइव भारत 36 न्यूज़
संभागीय ब्युरो
विकास जैन मित्तल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button