जशपुर जिला

जिले के 16 हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में दिव्यांग शौचालय के लिए 16 लाख 48 हजार रुपए की दी गई तकनीकी स्वीकृति

जशपुरनगर 23 जून 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने जषपुर के 16 हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 16 दिव्यांग शौचालय निर्माण के लिए प्रति इकाई 1 लाख 3 हजार की मान से कुल 16 लाख 48 हजार रुपए की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की है। जिसके लिए शाला प्रबंधन समिति को कार्य एजेंसी बनाया गया है।


जिसमें अंतर्गत बगीचा के शासकीय हाईस्कूल कामारिमा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगीचा, दुलदुला विकासखंड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय.दुलदुला, फरसाबहार विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय.कोल्हान झरिया, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पण्डरीपानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तपकरा, कांसाबेल विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटईकेला, शासकीय बालक उ.मा.विद्यालय कांसाबेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरजोर, कुनकुरी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोराडी, पत्थलगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय.सुरेशपुर, शासकीय कन्या हाई स्कूल कोतबा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसाटोली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेखरपुर व जशपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोदाम एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगांव शामिल है।

लाइव भारत36 न्यूज़ से लखन लाल सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button