प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर दल्लीराजहरा कांग्रेसजनों द्वारा बढ़ती महँगाई हेतु केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
बालोद / दल्लीराजहरा-देश मे बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरोध में आज छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में नगर के कांग्रेस जनों ने धरना प्रदर्शन किया व केंद्र में बैठी तानाशाही सरकार को नींद से जगाने आवाज़ बुलंद किया।
धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर जी,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी,पार्षद रोशन पटेल जी,सूरज विभार जी,स्वप्निल तिवारी जी,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार जी,स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष विलियम भावरा जी,जिला महामंत्री काकू रंधावा जी,राम कुमार शर्मा जी,युवा नेता परितोष हंसपाल जी,पूर्व पार्षद रमेश भगत जी,बसंत साहू जी,विधानसभा शक्ति संयोजक संजय साहू जी सहित कांग्रेस जन शामिल हुए।
लाइव भारत 36 न्यूज़ से विकास जैन मित्तल ब्यूरो चीफ बालोद