कांकेर

सुकमा जिले के गौठान समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने किया
कांकेर जिले की गौठानों की तारीफ, कहा हम भी अपने जिले में ऐसा गौठान बनायेंगे!

बस्तर क्षेत्र के ग्रामीणों को कृषि गतिविधियों में नवाचार अपनाने, गोधन न्याय योजना का बेहतर क्रियान्वयन तथा उन्नत कृषि के लिए प्रेरित करने हेतु बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, कोण्डागांव नारायणपुर एवं कांकेर जिले के गौठान समिति के अध्यक्षों, सदस्यों, महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को गौठान दर्शन योजना अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों के गौठानों का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सुकमा जिले के गौठान समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के श्रीगुहान गौठान और चारामा विकासखण्ड के आंवरी गौठान का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली एवं गौठानों में किये जा रहे विभिन्न आर्थिक गतिविधियों की जमकर प्रशंसा किया।

कांेटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सामसट्टी गौठान के अध्यक्ष कवासी हिरमा ने श्रीगुहान गौठान को देखकर वहां किये जा रहे साग-भाजी की खेती, मुर्गी पालन, बकरी पालन, बत्तख पालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन इत्यादि गतिविधियों की तारीफ करते हुए कहा कि हमने यहाॅ बहुत कुछ देखा है और उससे सीख भी ली है, हमारी कोशिश होगी कि हम भी इसी प्रकार के गौठान हमारे जिले में बनायें।

श्री कवासी हिरमा के साथ सुकमा जिले के ग्राम पंचायत गादीरास के धुरवा मुड़ामी, चिकपाल के प्रमोद मरकाम, पाकेला के सुखराम नाग, रोकेल के लक्ष्मण, चिपुरपाल के महादेव, गुम्मा के रामसिंह नाग, किकिरपाल के जोगाराम मण्डावी, कांजीपानी के रामवीर, राजामुण्डा के सोमा, उरमापाल के भुनेश्वर मुचाकी, बकुलाघाट के श्रीराम, मुर्रेपाल के अमर नाग, ओलेर के बुधराम नाग, छिन्दगढ़ के हिडमा मरकाम, तालनार के लक्ष्मण नाग, पतिनाईकरास के शंकर डेरहा, कवासीराम के गंगाराम कवासी, मिसमा के करतम दुला, दुब्बाटोटा के पुनेम हिरमा, नागलगुण्डा के माड़वी गंगा, पुनपल्ली ताती सुकड़ा, मनीकोटा सोडी दुला, दरभागुड़ा के सोयम बलराम ने भी भ्रमण प्रभारी संजय कुमार नाग एवं बीएमटी रोहित सलाम के साथ श्रीगुहान एवं आंवरी गौठान का अवलोकन कर गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर कृषि विभाग के उप संचालक एन.के. नागेश, अनुविभागीय अधिकारी एस.आर. शोरी, सहायक संचालक सुरज पंसारी एवं जितेन्द्र कोमरा, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक व्ही.के गौतम और गौठन समिति के अध्यक्ष परऊराम कंुजाम भी मौजूद थे। सुकमा जिले के गौठन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने कांकेर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का भी अवलोकन कर कृषि के आधुनिक पद्धिति के संबंध में जानकारी ली।


उल्लेखनीय है कि कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में जिले के गौठानों को बहुउद्देशीय गतिविधि केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। गौठानों में खरीदे गये गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है, इसके अलावा अन्य आर्थिक गतिविधियां जैसे- साग-भाजी की खेती, मुर्गी पालन, बकरी पालन, बत्तख पालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन इत्यादि गतिविधियां भी संचालित की जा रही है, जिसकी तारीफ उनके द्वारा किया गया।

विनोद कुमार साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button