कांकेर


नेशनल हार्टिकल्चर बोर्ड एक्रिडिशन के टीम द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के नर्सरी का किया गया निरीक्षण

नेशनल हार्टिकल्चर बोर्ड की एक्रिडिशन टीम द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के नर्सरी का निरीक्षण कर केन्द्र में स्थापित मातृत्व फलोद्यान, पौध उत्पादन इकाई का अवलोकन भी किया गया। नेशनल हार्टिकल्चर बोर्ड के उप संचालक श्री एस. के. शर्मा एवं हार्टिकल्चर कंसल्टेंट श्री आई. एम. वर्मा द्वारा नेशनल हार्टिकल्चर बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कृषक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में उप संचालक कृषि श्री नरेन्द्र नागेश, सहायक संचालक उद्यान श्री व्ही.के. गौतम, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. बीरबल साहू और कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण उपस्थित थे।

लाइव भारत 36 न्यूज़ से विनोद साहु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button