कोरबा

गेवरा बस्ती बिलासपुर मार्ग पर ग्राम खोडरी बस्ती के समीप कुसमुंडा पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान। दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई।

छत्तीसगढ़/कोरबा– कुसमुंडा पुलिस ने आज दिनाँक 3 जनवरी 2021 दिन बुधवार गेवरा बस्ती बिलासपुर मार्ग पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के उनलंघन कर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही किया गया।
सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए कोरबा में “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के आयोजन के बाद जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना हो चुकी है और जगह जगह वाहन चेकिंग अभियान सघन रूप से चला रही है। इसी कड़ी में आज शाम 5:30 बजे कुसमुंडा पुलिस द्वारा वाहन दुर्घटना को रोकने के लिए गेवरा बस्ती पंतोरा बिलासपुर मार्ग पर खोडरी बस्ती के समीप दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई । इस दौरान बिना लाइसेंस व बिना हेलमेट के पाए गए 22 से ज्यादा बाइक चालकों व बिना सीट बेल्ट बांधे चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान कुसमुंडा पुलिस द्वारा लोगों को समझाइस भी दी गई,कि बाइक चालक हेलमेट जरूर लगाएं और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं।

लाइव भारत 36 न्यूज़ से बोधन चौहान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button