कांकेर खबर
पी.जी.कालेज कांकेर के स्वयं सेवकों द्वारा सेवा कार्य भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर के राष्ट्रीय सेवा योजना व यूथ रेडक्रॉस के द्वारा पल्स पोलियो अभियान के तहत सेवा कार्य किया गया
पी.जी.कालेज कांकेर के स्वयं सेवकों द्वारा सेवा कार्य भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर के राष्ट्रीय सेवा योजना व यूथ रेडक्रॉस के द्वारा पल्स पोलियो अभियान के तहत सेवा कार्य किया गया
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज राव ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना व यूथ रेडक्रॉस के वालिंटियर्स अपने अपने गांव में पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथ पर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दवा पिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिए l “दो बूँद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार” थीम पर आधारित 31 जनवरी 2021 को पल्स पोलियो अभियान चलाकर बच्चों को दो बूँद ड्राप पिलाया गया ताकि पोलियो भारत में
वापस न आ सके!कुछ देशों में आज भी पोलियों से ग्रसित बच्चें है लेकिन भारत वर्तमान में पोलियो मुक्त देश है!इस अभियान में अलबेलापारा कांकेर के वार्ड क्रमांक 1 आंगनबाडी में ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मी संगीता सिंह , मितानिन सुनीता जैन व अनीता कुमेटी के साथ स्वयं सेवक गुरुदास विश्वास व जयंत सरकार ने मिलकर 102 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया
पुसावंड में संपत कुमार कुलदीप, भानपुरी में स्वास्थ्य कर्मी चम्पी नेताम, डोमेश्वरी टेकाम, मितानिन मुकेश्वरी यादव, भुनेश्वरी के साथ स्वयंसेवक गोविन्द सिन्हा ने सेवा कार्य किया! उपस्वाथ्य केंद्र मांडाभर्री नहरपुर में जितेंद्र जैन द्वारा स्वास्थ्य कर्मी राधिका पटेल के साथ व अन्य वालेंटियर्स द्वारा नजदीकी बूथ पर सेवा कार्य किया गया!
लाइव भारत 36 न्यूज़ विनोद साहु