महासमुंद

अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 04 लोगों पर कार्यवाही 139 बोरा धान जप्त

महासमुन्द 18 जनवरी 2021/कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 04 प्रकरणोें पर 139 बोरा धान अर्थात् (55.06 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें सरायपाली तहसील के ग्राम पंडरीपानी निवासी श्री मोतीलाल प्रधान से 42 बोरी धान, बागबाहरा तहसील के ग्राम तेंदूकोना निवासी श्री गंगाराम अग्रवाल से 17 बोरी धान एवं ग्राम मोंगरापाली निवासी श्री नवीन अग्रवाल से 50 बोरी धान जप्त किया गया। इसी प्रकार पिथौरा तहसील के ग्राम पथरला निवासी श्री प्रदीप साहू से 30 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।
अब तक जिले में कुल 236 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 11515 बोरा धान अर्थात् 4606 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 12 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।

लोचन चौधरी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button