कांकेर

कांकेर खबर
पी.जी.कालेज कांकेर के रेड रिबन क्लब द्वारा युवा दिवस पर विविध प्रतियोगिता व वेबिनर का आयोजन

भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित रेड रिबन क्लब द्वारा भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया | साथ ही यूथ रेडक्रॉस इकाई तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला कांकेर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्र निर्माण में युवाओं महाविद्यालय कांकेर की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित रेड रिबन क्लब द्वारा भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया | साथ ही यूथ रेडक्रॉस इकाई तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला कांकेर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया | वेबिनार में सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनोज राव ने सभी आगंतुक को युवा दिवस की बधाई दी l इसके पश्चात प्राचार्य प्रतिनिधि डॉ. एस.आर.बंजारे द्वारा सभी आगंतुकों को शुभकामनाए प्रेषित करते युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वाहन किया गया | वेबिनार के वक्ता प्रो. एन आर साव ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ही सर्वप्रथम भारतीय धर्म, दर्शन एवं संस्कृति को विश्व मंच पर प्रतिस्थापित किया जिसे हम शिकागो धर्म सम्मलेन के नाम से जानते है | स्वामीविवेकानंद के सूत्र वाक्य “मैं नहीं आप” को आदर्श बताते हुए उस रास्ते पर चलते हुए सेवा कार्य की ओर अग्रसर होने का आह्वाहन किया | मुख्य वक्ता श्री प्रदीप कुमार साहू राज्य सचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ ने कहा कि युवा वर्ग को स्वामी विवाकानंद जी की तरह सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की अग्रसर होना चाहिए | युवाओं को अपनी क्षमता को पहचानते हुए राष्ट्र की उन्नति हेतु कार्य करना चाहिए | व्यक्ति पर वातावरण का काफी प्रभाव पड़ता है अतः समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का भी यह दायित्व है कि युवाओं के सामने एक आदर्श रूप स्थापित करें जिसका अनुकरण कर युवा राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन सही तरीके से कर सके | अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री पवन सेन जिला संगठक इंडियन रेडक्रॉस कांकेर द्वारा किया गया | चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सविता, द्वितीय पूजा कुंजाम तथा वर्षा पाया रही | भाषण प्रतियोगिता में फलेश्वर कुमार साहू, द्वितीय नवरोत्तम बाला तथा तृतीय स्थान पर ममता निषाद रही | निबंध प्रतियोगिता में खुशबू सिन्हा प्रथम स्थान पर खुशबू राजपूत द्वितीय स्थान पर तथा नवरोत्तम बाला तृतीय स्थान पर रही | वेबिनार में महाविद्यालय के प्राध्यापक पी एस गौर, व्ही के रामटेके, पतरस किंडो, डॉ. अर्चना सिंह, विजय साहू के अलावा अन्य प्राध्यापक, जूनियर रेडक्रॉस वालेंटियर्स टिकेश्वर सिंह ठाकुर, कुसुमलता गंजीर, महाविद्यालय कर्मचारीगण, यूथ वालेंटियर्स गुरुदास विश्वास, गोविन्द सिन्हा, यसवंत सिन्हा आदि प्रतिभागिता कर कार्यकम को सफल बनाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाए | विजयी प्रतिभागियों को 16.01.21 को महाविद्यालय द्वारा रेड रिबन क्लब के माध्यम से पुरस्कृत किया जाएगा |

लाइव भारत 36 न्यूज़ से विनोद साहु

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button