कांकेर

नरहरपुर मे छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ व रोजगार सहायक संघ द्वारा यज्ञ कर मानस पाठ गान का आयोजन किया गया!

कांकेर -नरहरपुर मे छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ व रोजगार सहायक संघ द्वारा यज्ञ कर मानस पाठ गान का आयोजन किया गया!

नरहरपुर मे छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिवओ संघ व रोजगार सहायक संघ अपनी लंबित जायज मांगों को लेकर विगत दिनों से काम बंद कलम बंद

अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए है जी बता दे शासन से मांगो के सम्बन्ध मे अब तक कोई विचार नहीं होने से संघ द्वारा जारी आंदोलन को उग्र करते हुए प्रांतीय निर्देशनुशार प्रस्तावित रूपरेखा के अनुरूप हड़ताली कर्मचारियो के द्वारा अपनी मांगो के सम्बन्ध मे प्रदेश सरकार का ध्यानाकर्षण करने मानस पाठ का आयोजन किया गया तथा सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सद्बुद्धि यज्ञ कर पूर्ण आहुति दी गयी!

मानस पाठ गान मे मानस मंडली इमलीपारा का योगदान रहा पूर्ण आहुति के माध्यम से हड़ताली कर्मचारियों द्वारा संकल्प लिया गया की जब तक मांगो को सरकार पूरा नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा! जिसमे नरहरपुर तहसील के प्रदेश सचिव संघ व रोजगार सहायक संघ उपस्थित थे!

विनोद कुमार साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button