छत्तीसगढ़

सारंगढ़ ब्लाक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर जशपुर का रास्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक हेतु मूल्यांकन संपन्न

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश व सी एम एच ओ डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एल सिदार के कुशल नेतृत्व में सारंगढ़ ब्लाक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर – जशपुर का रास्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक हेतु मूल्यांकन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें भारत सरकार द्वारा नामित मूल्यांकन कर्ता द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर – जशपुर में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया गया । मूल्यांकन के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दी जाने वाली ओ पी डी, आई पी डी, लैब, डिलीवरी रूम सहित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के गुणवत्ता को परखा गया । मूल्यांकन कर्ताओं ने इस दौरान मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं का फीडबैक भी लिया। मूल्यांकन का परिणाम निःसंदेह भविष्य के गर्भ के छिपा है, लेकिन आयुष्मान आरोग्य मंदिर की टीम अपने प्रदर्शन से उत्साहित हैं । सफलता पूर्वक मूल्यांकन कराने में श्री दीपक धारा (डी पी एम् ), श्री कृष्णा पूरी गोस्वामी (जिला नोडल अधिकारी – एन क्यू ए एस ), श्री मनोज साहू (जिला एकाउंट मैनेजर), श्रीमती ममता बंजारे (डी टी सी ), श्री नंद लाल ईजारदार (बी पी एम् ), श्री सी के पटेल (ब्लॉक नोडल अधिकारी एवं सेक्टर प्रभारी ), श्री अरुण नायक ( ब्लॉक नोडल अधिकारी ), पर्यवेक्षक – श्री आर के मैत्री, श्री डी पी रात्रे , कुमारी ममता मैत्री , श्री के एल चंद्रा (फार्मासिस्ट), जे एस ए – श्री रामेश्वर यादव , सी एच् ओ – श्रीमती प्रियंका सिंह सिदार आर एच ओ- श्रीमती नीरा मैत्री, श्री सुरेश कहार एवम ब्लॉक, पी एच सी एवं सेक्टर के सभी स्टाफ, सेक्शन जशपुर के सभी एम् टी एवम सभी मितानिन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।

Related Articles