भाजपा मंडल सरोना के द्वारा श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती मनाई गयी!
सरोना मंडल के रंगमंच में भाजपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व प्रधानमंत्री परम् श्रद्धेय भारत रत्न मा अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती मनाई गई। तदपचात मा. अटल बिहारी वाजपेई जी के छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर उनके पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मंडल अध्यक्ष यशवंत सुरोजिया के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं हमारे बीच प्रमुख वक्ता के रूप में विराजमान माननीय हलधर साहू जी पूर्व जिलाध्यक्ष के द्वारा अटल जी की के द्वारा पार्टी व देश के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं किसान भाइयों को किसान भाइयों के लिए लाए गए किसान बिल को किसान हितैषी बताते हुए उक्त बिल पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
भारतीय जनता पार्टी मंडल सरोना के समस्त पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही , इस कार्यक्रम में देश भर के किसान जन चौपाल जिसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम सुबह 11 बजे से 12 बजे तक प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी जी को सभी सदस्यों तथा आसपास के किसानों ने बड़ी उत्सुकता के साथ देखा और सुना
इस अवसर पर मंडल के प्रभारी श्रीमति तारा ठाकुर जी ,संजू गोपाल साहू जी, भरत निषाद ,दिनेश पांडे, सगे सिंग वटी,संजय गोलछा,राकेश नागवंशी, गणेश कश्यप,कंवल नागवंशी,दिनेश यादव,भानु नेताम,धनजय नेताम, खेलन जी,सुरेश ,मीडिया प्रभारी अशोक जैन उपस्थित रहे सभा का संचालन महामंत्री टेकेश्वर सिन्हा जी व समापन महामंत्री बीनू राम सोरी जी ने किया।
विनोद कुमार साहू