23 दिसम्बर को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में किसानों के हित के लिए नई नीति लागू करने वाले चरण सिंह चौधरी के जन्मदिवस मनाया जाता है
रायपुर। भारत में हर साल राष्ट्रीय किसान दिवस 23 दिसंबर यानि आज मनाया जाता है। बता दें कि इसी दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था, जिन्होंने किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। चौधरी चरण सिंह ने देश में किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने किसानों के सुधारों के बिल प्रस्तुत कर देश के कृषि क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाई थी। भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
क्योंकि त्याग और तपस्या का दूसरा नाम है किसान। वह जीवन भर मिट्टी से सोना उत्पन्न करने की तपस्या करता रहता है। तपती धूप, कड़ाके की ठंड तथा मूसलाधार बारिश भी उसकी इस साधना को तोड़ नहीं पाते। हमारे देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी आज भी गांवों में निवास करती है, जिनका मुख्य व्यवसाय कृषि है।
लाइव भारत 36 न्यूज़ से कमल देवांगन