महासमुंद

अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले नौं लोगों पर कार्यवाही 329 बोरा धान
एवं एक ट्रेक्टर जप्त 


जिले में अब तक 6830 बोरा धान अर्थात् 2732 क्विंटल धान एवं 06 वाहन जप्त

महासमुंद 19 दिसंबर 2020/ जिला खाद्य अधिकारी श्री नीतिश त्रिवेदी ने बताया कि आज जिले में 09 प्रकरणोें पर 329 बोरा धान अर्थात् (131.6 क्विंटल) धान जप्त किए गए। जिसमें एक ट्रेक्टर भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इनमें बसना तहसील केे ग्राम अरेकेल निवासी श्री हरिराम डड़सेना से 30 बोरी धान एवं ग्राम पोटापारा के श्री साखाराम से 55 बोरा धान जप्त किया गया है। इसी तरह सरायपाली तहसील के अंतर्गत रायगढ़ जिला के अंतर्गत बरमकेला तहसील के ग्राम केरमेली के श्री समारू बरिहा से 70 बोरी धान एवं एक अंतर जिला आईसर ट्रेक्टर जप्त किया गया तथा ग्राम बलौदा निवासी श्री फिरू बारिक से 22 बोरी धान जप्त किया गया। इसके अलावा महासमुंद तहसील के अंतर्गत ग्राम सिंघुपाली निवासी श्री रूपलाल निषाद से 20 बोरी धान, ग्राम बम्हनी के श्री खिलावन यादव से 40 बोरी एवं ग्राम चिंगरौद निवासी श्री दिनेश साहू से 30 बोरी धान जप्त किया गया हैं। इसके अलावा बागबाहरा तहसील के अंतर्गत ग्राम भिलाई दादर निवासी श्री महेश सिन्हा से 32 बोरी एवं ग्राम बोकरामुड़ा के श्री केशव सिन्हा से 30 बोरी अवैध धान भंडारण करने पर जप्त कर कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर 2020 से शुरू हुई है। अब तक जिले में कुल 177 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 6830 बोरा धान अर्थात् 2732 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 06 वाहन भी शामिल हैं। महासमुंद जिला राज्य की सीमावर्ती जिला होने के कारण अन्य राज्यों से अवैध धान परिवहन की आशंका बराबर बनी रहती है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में जिले में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है। ओड़िशा सीमा पर बसे गांव आदि पर अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए जांच नाका भी बनाए गए है। इन नाकों पर संबंधित अधिकारी बराबर नजर और निरीक्षण कर रहे हैं।

लोचन चौधरी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button