महासमुंद

अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 04 लोगों पर कार्यवाही 142 बोरा धान जप्त

महासमुंद 31 दिसम्बर 2020/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 04 प्रकरणोें पर 142 बोरा धान अर्थात् (56.8 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें बागबाहरा तहसील के ग्राम डुमरडीह निवासी श्री गौतम सिन्हा से 30 बोरी धान, पिथौरा तहसील के ग्राम खेड़ीगांव निवासी श्रीमती माधुरी डडसेना से 22 बोरी धान तथा महासमुन्द तहसील के ग्राम बेमचा निवासी श्री कपिल गुप्ता एवं श्री ईश्वर प्रसाद से क्रमशः 40 एवं 50 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।
अब तक जिले में कुल 169 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 8699 बोरा धान अर्थात् 3479.6 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 10 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

लोचन चौधरी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button