कांकेर

प्रदेश के आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लंबित मांगो को लेकर 22-12-2020 को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन!

प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओ की चार सूत्रीय मांगो को लेकर पूर्व मे किये गए आंदोलन के दौरान मांग पूर्ति हेतु स्वैक्षिक आश्वासन प्राप्त हुए थे! परन्तु अब तक उपरोक्त मांगो मे किसी भी मांगो की पूर्ति नहीं की गयी है जिससे समस्त आंगनबाड़ी/ कार्यकर्ताओं सहायिकाओं में काफी रोष व्याप्त है!

22-12-2020 को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं द्वारा कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए शासन के मापदंड अनुसार सामाजिक दूरी का पालन करते हुए तथा मास्क लगाकर धरना प्रदर्शन कर कांकेर कलेक्टर के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा!

चार सूत्रीय मुख्य मांगे इस प्रकार है:-
1- प्रदेश के आंगनबाड़ी सहायिकाओं कार्यकर्ताओं को
शासकीय कर्मचारी घोषित करने तक कुशल श्रमिक मानते हुए कलेक्टर दर दिया जाए!

2- मध्य प्रदेश की भांति मानदेय तथा अन्य सुविधाएं दी जाए!

3- प्रदेश के भीतर आंगनबाड़ी प्रवेछिका के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती पर प्रतिबंध लगाया जाए! पद की पूर्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की वरिष्ठता एवं योग्यता के आधार पर किया जाए!

4- मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्ण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं मे तब्दील किया जाए!

विनोद कुमार साहू के रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button