महासमुंद

सुकदेव पटेल बने छुईपाली इंटक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष

सरायपाली:- राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस युवा इंटक की ब्लॉक कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, महासमुंद जिला काग्रेस अध्यक्ष रशिम चंद्राकार एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेसी युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेश सिंह ठाकुर के आदेश पर एवं मोहम्मद मोहसिन मेमन (युवा इंटक जिलाध्यक्ष) के अनुशंसा पर ग्राम छुईपाली के निवासी सुखदेव पटेल को ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। सुखदेव पटेल ने अपनी नियुक्ति पर छ. ग. प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री माननीय भूपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव, महासमुंद जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिलाधीश डॉ रशिम चंद्राकार, इंटक प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे, युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रेश सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष मोहसिन मेमन के साथ ही जिले के चारों विधायकों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आरिफ अली पिंकी, इंकट प्रदेश सचिव विनोद पटेल, यू आई कांट जिला सचिव पुरुषोत्तम यादव, बसना ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष खिरोद साल, सरायपाली ग्रामीण अध्यक्ष भोजराम साहू, कैलाश कुमार तांडी, रिजवान शेख, सतीश देवांगन, तरुण साहू, कृष्णा पटेल एवं युवा इंकट के सभी सदस्यों की उपस्थिति में विश्राम गृह सरायपाली में नियुक्ति कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नव नवनियुक्ति शुकलाल ने कहा कि वे भरतपुर प्रयास करेंगे युवा इंटक कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने की एवं जिलाध्यक्ष मोहसिन मेमन के नेतृत्व में पार्टी को सक्रिय व मजबूती प्रदान करेंगे।

लोचन चौधरी के रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button