महासमुंद

दो दिन में 10 हजार 500 किसानों ने बेचा 29 हजार 450 मेट्रिक टन धानएसडीएम ने खरीदी केन्द्र जंगलबेड़ा में गलत तरीके से धान बिक्री करते एक व्यक्ति को पकड़ा, ट्रैक्टर एवं धान किया जब्त …

दो दिन में 10 हजार 500 किसानों ने बेचा 29 हजार 450 मेट्रिक टन धानएसडीएम ने खरीदी केन्द्र जंगलबेड़ा में गलत तरीके से धान बिक्री करते एक व्यक्ति को पकड़ा, ट्रैक्टर एवं धान किया जब्त 
  महासमुंद 03 दिसम्बर 2020/ महासमुंद जिले में दो महीने की धान खरीदी मंगलवार 01 दिसंबर से शुरूआत हुई। इन दो दिनो में 10 हजार 507 किसानों से 29 हजार 449 मेट्रिक टन धान की खरीदी हुई। जिले में अभियान के पहले दिन चार हजार 971 किसानों से मोटा, पतला तथा सरना 13 हजार 762 मेट्रिक टन धान खरीदी की गई। बुधवार 02 दिसम्बर को पाॅच हजार 676 किसानों से 15 हजार 687 मेट्रिक टन धान खरीदी केन्द्रों पर की गई। खरीदी केन्द्रों पर जिला प्रशासन की ओर से किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने खरीदी केन्द्रों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा भी लिया जा रहा है।      अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली श्री कुणाल दूदावत ने आज गुरुवार को धान  खरीदी केन्द्र जंगलबेड़ा में गलत तरीके से दूसरे के पट्टे पर धान बिक्री करते हुए एक किसान को पकड़ा।  ट्रैक्टर एवं लोडेड धान जब्त किया गया। वहीं एसडीएम महासमुंद श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने धान खरीदी केन्द्र बम्हनी और पिटियाझर का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की। जिले के नए और पुराने कुल 137 खरीफ विपणन धान उपार्जन केन्द्र है। इन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 01 दिसम्बर से 31 जनवरी 2021 तक और मक्का की खरीदी 01 दिसम्बर से 31 मई 2021 तक की जाएगी। जिले के एक लाख 40 हजार 35 किसानों ने धान विक्रय हेतु सहकारी समितियों में पंजीयन कराया हैं। जिनका कुल रकबा 02 लाख 13 हजार हेक्टेयर से अधिक हैं।

लोचन चौधरी की रिपोर्ट…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button