जांजगीर-चांपा

धान खरीदी में विलम्ब से किसानों को हो रही है समस्या -सुमित आदित्य जिलाध्यक्ष जांजगीर भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़

डभरा – छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार व्यवस्था को सुधारने के बहाने प्रदेश के आम जनता को मौत के मुंह में धकेल रही है धान खरीदी में लेटलतिफी से किसानों को हो रही समस्या से सरकार को कोई सरोकार नहीं भीम रेजीमेंट जांजगीर जिला अध्यक्ष सुमित आदित्य ने कहा की वर्तमान में किसानों की फसल पक गई है तथा पहले खेतों से सीधे मंडी फसल को ले जाया जाता था और अब किसानों को दोहरी मार पड़ रही है पहले खेत से घर खलियान लाओ फिर मंडी जिससे परिवहन का खर्च उठाना पड़ रहा है धान की खरीदी 1 नवंबर से शुरू हो जानी थी लेकिन कांग्रेस सरकार अब 1 दिसंबर से खरीदने की बात कही जा रही है राज्य सरकार का किसान विरोधी लक्षण दिखाई दे रहा हैं, सरकार को किसानों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है राज्य सरकार किसान हितेषी होने का ढोंग करती है और साथ ही किसान हितेषी होने का झूठा दावा करती है छत्तीसगढ़ किसान आज भी कर्ज से लदे हुए हैं धान का बोनस आज तक पूर्ण रूप से नहीं दिया गया है चुनाव में बड़े -बड़े वादे कर जनता को झूठा वादा करके सत्ता हासिल कर लिया गया जनता से किए गए वादों को भूल कर सरकार उन्हें धोखा दे रही है जिसका जवाब जनता उन्हें आने वाले चुनाव में देगी

Reported by admin

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button