जशपुर जिले के ग्राम कुकुरभुका में सरपंच के खेत में रखे धान गांज में लगाई आग, फसल जलकर खाक ।
धान की फसल की कटाई के बाद मिसाई के लिए खेत में रखे धान गांज को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जिससे गांज में रखी फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई और किसान को नुकसान उठाना पड़ा। आग में जलकर फसल नष्ट हो जाने से किसान परिवार अत्यधिक परेशान है। पत्थलगांव के ग्राम कुकुरभूका के सरपंच अरूण एक्का जो एक किसान भी है उनकी खेत में कटाई के बाद रखे गए धान के ढेर में शरारती तत्वों ने आग लगा दी. जिससे पूरी फसल जलकर खाक हो गई है। किसान को इससे लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित सरपंच किसान ने मामले में चुनाव के दौरान किसी प्रकार की आपसी रंजिश चलते गाँव के ही शरारती तत्वों पर आगजनी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।सरपंच अरूण एक्का ने बताया की करीब 4 एकड़ 72 डिस्मील में किये गये धान की खेती से उपजे धान की फसल को एक खेत में गांज कर रखा था तथा उपर से त्रिपाल ढका था जिसे मिसाई के लिये रखा था दुसरे दिन सुबह आकर देखा तो पूरा धान चारों तरफ से जल चुका था आगजनी की घटना से किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसान को हुए नुकसान के संबंध में पुछे जाने पर सम्बन्धित पटवारी से नुकसान का आकलन किये जाने की जानकारी मिली है उनका कहना है की शासन की नीति के तहत उन्हें मुआवजा प्रदान करने के लिए मामले की रिपोर्ट तहसील कार्यालय भेजी जाएगी। जिसके बाद उच्च अधिकारियों द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लाइव भारत 36 न्यूज़ जशपुर से जिला रिपोर्टर
धनी राम यादव के रिपोर्ट