रायपुर

भाजपा को लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान पर विश्वास नही

रायपुर- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव धर्मेंद्र बंजारे जी ने केंद्र सरकार दुवारा पारित किए गए कृषि विधेयक बिल पर कहा कि संसद मे पेश किए जाने वाले कृषि,उपज ब्यापार और वणिज्य,कृषक सशक्तिकण एवं संरक्षण कीमत आश्वाशन और आवश्यक वस्तु यह तीनों बिलों को राज्यसभा में सांसदो के बीच बिना चर्चा एवं वार्तालाप से पास किया गया है जो राजशाही की ओर इशारा करता है। भाजपा को शुरू से ही लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान पर विश्वास नही है वह चाहती है कि भारत मे एक ही राजा बने एवं पूर्ववत राजशाही चालु हो तथा लोकतंत्र का गला घोट कर संविधान का खत्मा किया जाए राज्यसभा में यदि चर्चा कराई जाए तो यह किसान विरोधी बिल कभी भी पास नही होगा। डरा धमका कर यह बिल पास किया गया इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।क्योंकि राज्यसभा में जाने-माने विद्वान लोग कानूनों पर गुण-दोष के आधार पर समीक्षा करते है,किंतु केंद्र सरकार बोलने ही नही देती। जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से चुन-चुन के गुजरात के उधोगपतियों के जैसे अड़ानी, अंबानी के हाथों में भारत की कृषि की उपज की जाएगी जैसे भारत के हवाई अड्डे, रेल्वे स्टेशन भी इन्हें ही सौपा गया है। इन्ही का अधिकार है।भाजपा की नीति है पूरे भारत का निजीकरण।

लाइव भारत 36 न्यूज़ से कमल देवांगन की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button