कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मेनका को जिताने पूर्व मंत्री कमला कुमारी उतरी मैदान में।
सारंगढ़/ लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रही है वैसे ही दोनों दल के नेताओं ने अपने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए ऐड़ी चोटी जोर लगा रहे हैं। भाजपा एक तरफ मोदी की गारंटी को लेकर जनताओं के बीच पहुँच रहे हैं तो कांग्रेस पूर्व में किये हुए कार्यो को जनता के सामने गिना रहे हैं। और कांग्रेस सत्ता में आते ही हर महिला को साल में एक लाख रुपये देने की वादा कर रहे हैं। मध्यप्रदेश प्रदेश के तत्कालीन मंत्री कमला देवी सिंह ने शुक्रवार को डोंगरीपाली क्षेत्र के ग्राम विष्णुपाली, दूलोपाली, सोनबला, घोघरा, डूमरपाली,परधियापाली,बिरनिपाली, सहजबहाल, भराली,गौरडीह, लेधरजोरी में संघन जनसंपर्क कर जनताओं को पूर्व में किये गए विकास को याद दिलाते हुए रायगढ लोकसभा के कांग्रेस समर्पित प्रत्याशी डॉ मेनका देवी सिंह के लिए समर्थन व वोट मांगे और चुनाव जीतने के वाद तत्काल क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यो को पूरा करने की वादा किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सभापति पुष्पाराज सिंह बरीहा,जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल बाघे, ठाकुर राम पटेल,डॉ गौरीशंकर पटेल,सुदाम सिंह,राहुल, शौभाग्य साहू,लक्षण भोय, के अलावा दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।