बलौदा बाजार

तत्कालीन कलेक्टर चंदन कुमार को दी गई विदाई

लाइव भारत 36न्यूज से बलौदाबाजार से धीरेंद्र साहू

जिला बलौदाबाजार//29 फरवरी 2024/आज सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में कार्यालयीन कर्मचारियों एवं अधिकारियों के द्वारा कलेक्टर चंदन कुमार को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। कलेक्टर चंदन कुमार ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में कार्य करते हुए लोगों का भरपूर विश्वास और स्नेह मिला। जिले के सभी अधिकारी- कर्मचारी शासकीय कार्य पूरी अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठ के साथ पूर्ण किया। मैं उन्हें आज ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हॅू। उन्होंने कहा की इतने अल्प समय मे जो काम हुए है। उसके लिए आप सभी का बराबर योगदान रहा है। इस मौके पर उन्होंने अपने उल्लेखनीय कार्यो की जानकारी देतें हुए एक एक विभाग के अधिकारियों की कामकाज की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान दौरान जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन, सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे,अपर कलेक्टर बी सी एक्का,सँयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंडे,भूपेंद्र अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर अमित गुप्ता, आर आर दुबे,नितिन तिवारी,अंशुल वर्मा, सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। गौरतलब है कि कलेक्टर चंदन कुमार ने बलौदाबाजार भाटापारा जिले में 1 मई जनवरी 2023 को कलेक्टर के पद पर कार्यभार ग्रहण किये थे। उन्होंने लगभग 10 माह जिले के कलेक्टर के पद पर कार्य किये।विगत दिनों राज्य शासन के निर्देश पर कलेक्टर चंदन कुमार का स्थानांतरण रायपुर मंत्रालय विशेष स्वास्थ्य सचिव के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button