बलौदा बाजार

कसडोल, मोहतरा में मनाया गया समर्पण दिवस



लाइव भारत 36 न्यूज़ से बलौदा बाजार से धीरेंद्र साहू



जिला बलौदा बाजार//भारतीय जनता पार्टी ने एकात्ममानववाद एवं अन्त्योदय के प्रणेता पं.दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को आज पूरे प्रदेश में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। सत्यनारायण पटेल जिला कोषाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ने कसडोल मंडल के ग्राम पंचायत मोहतरा में आयोजित समर्पण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में सम्मलित होकर पं0 दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किये। भाजपा किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी पोलिंग बूथ स्तर पर समर्पण दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर पं0 दीनदयाल उपाध्यक्ष की पुण्य तिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।बूथ स्तर पर आयोजित किये गये समर्पण दिवस के कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दुनिया के इतिहास में सिर्फ मानव मात्र के लिए अगर किसी एक विचार दर्शन ने समग्रता में चिंतन प्रस्तुत किया है तो वह एकात्ममानववाद का दर्शन है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर मां भारती की सेवा की। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रेरणा और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखकर लगातार लोककल्याण के लिए कार्य कर रही है।
   उक्त कार्यक्रम के अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद साहू भाजयुमो नेता,रोशन मिश्रा भाजपा नेता,बूथ अध्यक्ष जगदीश कर्ष, घना राम साहू, फिरतू राम कैवर्त्य, कन्हैया लाल शुक्ल, श्यामता प्रसाद साहू, केवरा बाई शुक्ला, ललिता कर्ष, जानकी बाई यादव, पूर्णीमा, समारीन कर्ष, तिजमत कर्ष, लक्ष्मीन कर्ष, जानकी कर्ष, किरण कर्ष, कुमारी कर्ष ,बद्रीका कर्ष, गोपी कर्ष, कमल कर्ष,भरत, सुखसागर, कैवर्त्य आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button