सक्ती
भजन मेला कुरदी में पहुचेंगे मुख्यमंत्री, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
लाइव भारत 36न्यूज़ से विजय धिरहे
सक्ती। मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरदी में मुख्यमंत्री आगमन स्थल का निरीक्षण जिलाधीश नुपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे चंद्रा द्वारा दिनांक 3 जनवरी को किया गया। इस दौरान उनके साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत, मालखरौदा एसडीएम, जिलाध्यक्ष भाजयुमो लोकेश साहू उपस्थित रहे।
विदित हो कि जिले के मालखरौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरदी में आगामी 22 जनवरी से भजन मेला का आयोजन होगा। इस दौरान कुरदी में प्रदेश मुख्यमंत्री का आगमन होगा। इसके लिए चयनित स्थान का निरीक्षण जिला कलेक्टर एसपी द्वारा किया गया। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं, भजन मेला आयोजको के साथ मंच स्थल, भोजन, अतिथि प्रवेश द्वारा हेलीपेड,अतिथि सवागत अन्य संबंधी व्यवयस्थाओ के संबंध में चर्चा परिचर्चा की गई।