बलौदा बाजार

भाजपा की सरकार बनने से प्रदेश का चहुमुंखी विकास होगा

जिला बलौदाबाजार लाइव भारत 36 न्यूज़ लवन से धीरेन्द्र साहू

जिला बलौदाबाजार//तीन बार विधायक चार बार के सांसद तीन बार के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रह चुके छत्तीसगढ़ के दमदार आदिवासी नेता एवं कुनकुरी विधायक सरल सहज व सौम्य व्यक्तित्व के धनी विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष तेज तर्रार नेत्री निर्मला रजक ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुमुखी विकास होगा साथ ही छत्तीसगढ़ के किसानों व मजदूरो एवं जनता को कल्याणकारी योजना का लाभ मिलेगा। उनके नेतृत्व में प्रदेश को नई दिशा मिलेगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश का विकास पिछले 5 वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रहने से प्रभावित रहा। अब यह विकास यात्रा वरिष्ठ आदिवासी नेता हमारे मुखिया विष्णुदेव साय के अनुभव से तेजी से आगे बढ़ेगी। हर वर्ग के लोगों का हित होगा। प्रदेश के चारों ओर विकास ही विकास नजर आएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा और संकल्प पत्र में निहित जन आकांक्षाओं का पूरा होगा। जन-जन की भावनाओं का सम्मान किसानों की समृद्धि महिलाओं के सशक्तिकरण व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भाजपा की सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को साकार करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button