जनता की सेवा और विकास कराना ही हमारा इरादा सी.एम.बघेल

जिला बलौदाबाजार

लवन से धीरेंद्र साहू

जिला बलौदाबाजार हमने पिछली बार सरकार में आते ही सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया। कर्ज से परेशान किसानो को बहुत बड़ी राहत छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने दी। जिससे आज किसान खुशहाल हैं। इस खुशहाली को दोहराने का समय आ गया है और फिर से कांग्रेस की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ आप लोग बनाए तो एक बार फिर किसानों का कर्ज माफ होगा। जनता की सेवा करना और विकास का इरादा ही कांग्रेस का लक्ष्य है। इसी मूल मंत्र पर कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 साल तक काम किया। फिर से जनता ने मौका दिया तो विकास की रफ्तार और बढ़ेगी।
उक्त कथन जिला बलौदाबाजार के कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत लवन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी सभा में आस-पास से हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीणों को अपने सम्बोधन में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहु को वोट देने की अपील की। वहीँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की 15 साल की सरकार आँख फोड़वा व गर्भाशय कांड, दवाइयों में कमीशन जैसे कई तरह की भ्रष्टाचार भाजपा सरकार ने की, वही पहली चरण की 20 सीटों में हुई मतदान में कांग्रेस 18 से 19 विधानसभा सीटों से जितने की बात भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही।
बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार गरीबों पर कभी बुलडोजर नहीं चलाती। केवल घर बसाने का काम करती है। उजाड़ने का काम रमन राज में होता था। इस बार भी कमल में बटन दबाओगे तो चावल 35 किलो से कम कर सात किलो कर दिया जाएगा। सीएम बघेल ने कहा कि रमन सिंह जैसे व्यक्ति को चुनाव हारना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सबको ठगा है। प्रदेश में गरीबी बढ़ी, कुपोषण बढ़ा, सड़ा हुआ मोबाइल बांटा, वो सबमें कमीशन खाते थे और चाऊर वाले बाबा बने थे।
वहीं सीएम ने योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो आंख चपक कर नकली तेल को बेच देते थे। दुसरे कम्पनी के तेल में अपना स्टीकर लगाकर बेचते थे।
उन्होंने ने कहा की कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों और महिला स्व सहायता समूह का कर्ज़ माफ होगा और भूमिहीन मजदूरों को दस हज़ार रूपए दिया जायेगा। इस दौरान कसडोल के पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया विधायक प्रमोद शर्मा राज्य कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर बलौदाबाजार के पूर्व विधायक जनक राम वर्मा रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा परमेश्वर यदु गोपी साहू प्रभाकर मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुरुदयाल यादव सतीश पांडे मृत्युंजय पांडे पद्मेश्वरी साहू अमर मिश्रा सुमित्रा घृतलहरे अखिलेश जोशी बनवारी बारवे मृत्युंजय वर्मा नरेंद्र वर्मा सुनील कुर्रे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button