कोरबा

अजय जायसवाल ने मांगा कटघोरा विधानसभा से टिकट ,आम लोगो में है उनकी मजबूत पकड़,कटघोरा विधानसभा से चुनाव जीतने का रखते हैं दमखम

बोधन चौहान लाइव भारत 36 न्यूज़ चैनल कोरबा

जिला कोरबा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बचे हैं इसी कड़ी में कटघोरा विधानसभा से जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोरबा अजय जायसवाल सहित उनकी धर्मपत्नी वर्तमान जिला पंचायत कोरबा की उपाध्यक्ष रीना जायसवाल ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ कटघोरा पहुंच कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष राजीव लखन पाल जी को कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगने आवेदन जमा किया। अजय जायसवाल जिनका कोरबा जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर हमेशा कब्जा रहता है क्योंकि उनके पास जनाधार है लगातार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत कर अपना जनाधार साबित कर चुके हैं अभी वर्तमान में उनकी धर्मपत्नी रीना जायसवाल जिला पंचायत कोरबा की उपाध्यक्ष है और अजय जायसवाल पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रह चुके हैं लगातार अपने जिला पंचायत सहित पूरे कटघोरा विधानसभा क्षेत्र मे 30 वर्षो से सक्रीय सक्रिय हैं उनका गृहग्राम भिलाई बाजार है अजय जायसवाल युथ कांग्रेस की राजनीति से अपना सफर शुरू कर जिला पंचायत मे अपना प्रदर्शन दिखा रहे हैं अजय जायसवाल 1996 में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बने, 1998 में मध्यप्रदेश राज्य के समय प्रदेश महामंत्री फिर छत्तीसगढ़ नया राज्य बनने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे पद कार्य कर जनता के बीच हमेशा सेवा कार्य कर जनहित से जुड़े मुददे सामने लाते रहे हैं और लोगों की सेवा कर रहे। अजय जायसवाल ने बताया कि अगर पार्टी द्वारा महिला को टिकट दिया जाता है तो रीना जायसवाल को टिकट दिया जाए अब देखना ये होगा कि पार्टी अजय जायसवाल या उनकी धर्मपत्नी रीना जायसवाल जी को टिकट देती है या नहीं क्योंकि अजय जायसवाल के साथ विभिन्न सामाजिक संगठन, भू विस्थापित सहित कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।उनका यादव समाज सहित अन्य समाज में काफी पकड़ माना जाता है भू विस्थापित संघ सहित अन्य समाज और इकाई खुल कर अजय जायसवाल जी के समर्थन समर्थन में उतरे हुए हैं। बात करे हम कटघोरा विधानसभा की तो कटघोरा विधानसभा का अधिकांश हिस्से में कोयला की ओपन कास्ट और अंडर ग्राउंड खदान के साथ साथ उद्योग संचालित है जिसके कारण यहां भू विस्थापितों, रोजगार, बसाहट, पानी, बिजली, स्वास्थ्य जैसे विभिन्न समस्या कटघोरा विधानसभा की जनता के बीच है कटघोरा विधानसभा की जनता से जब हमारे प्रतिनिधी द्वारा पूछे जाने पर बताया गया की बड़े बड़े उद्योग और खदान संचालित है कटघोरा विधानसभा में मगर यहा युवा बेरोजगार घूम रहा है, यहां निजी कंपनियों में अन्य प्रांत के कर्मचारियों को रखा जा रहा और स्थनीय युवा बेरोजगार हैं साथ ही यहां प्रदूषण, स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष ध्यान देने जाने की आवश्यकता पर बात हुई। कटघोरा विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इस बार ओबीसी या सामान्य को टिकट देने की मांग उठ रही है क्योंकि कटघोरा सामान्य सीट है। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से अजय जायसवाल की चर्चा काफी जोर सोर से क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट मांग करते आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी के कोरबा प्रवास के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरीश परसाई, जिला पंचायत कोरबा की उपाध्यक्ष रीना अजय जायसवाल, जी से मुलाकात कर अपने चुनाव लडने की ईच्छा जाहिर कर चुके हैं। आवेदन करने के दौरान अजय जायसवाल जी के साथ दिनेश सोनी, धनेश्वर साहू, एस के मूर्ति, संजय जायसवाल, पवन जायसवाल, गोपाल जायसवाल, शरद जायसवाल, जगदीश यादव, डा विजय दास,अशोक पटेल, कमलेश प्रजापति, संजय यादव, सुरेन्द्र, विनोद, जय प्रकाश, पुष्पेंद, आदि काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपास्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button