सक्ती

भाजपा मंडल बम्हानिनडीह का पुनरगठन के बाद प्रथम बैठक हुआ संपन्न भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा हुआ शामिल

लाइव भारत 36न्यूज़ से विजय धिरहे सक्ति । भाजपा जिला सक्ती के बम्हानिनडीह मण्डल का जैजैपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत करनौद के उद्यान में बैठक संपन्न हुई। यह मंडल का पुनर्गठन के बाद प्रथम परिच्यात्म बैठक है, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सक्ती भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा जी उपस्थिति रहे इस अवसर जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा द्वारा मंडल में नए दायित्व प्राप्त करने वाले सभी को बधाई व शुभकामनाएं दिए और कहा मंडल में समय समय पर आवश्यकता अनुसार पार्टी दायित्व परिवर्तन करता रहता है, यह एक सहज परिक्रिया है इसे हमे स्वीकार करना चाहिए । आगे जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष से आग्रह किए कि वे मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता को एक जुटकर एकता और पूर्णनिष्ठा के साथ सभी मिलकर काम कर संगठनव मंडल को मजबूत बनाए। इसके लिए निरंतर बैठक ले, बूथों का दौरा करे । इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर गवेल, गगन जयपुरिया, महिला मोर्चा महामंत्री मोहन कुमारी साहू सहित भाजपा बम्हानिनडीह मण्डल अध्यक्ष होरीलाल कलार सहित समस्त पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button