लवन

मोदी राज में केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ सवाल करना गुनाह,तुलसी वर्मा

जिला बलौदाबाजार

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा एवं लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रत्येक ब्लॉक में प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार की तानाशाही रवैया की जानकारी दी गई। इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार के नगर पंचायत लवन के स्थानीय रेस्ट हाउस में कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक तुलसी वर्मा ने प्रेसवार्ता ली प्रेसवार्ता में तुलसी वर्मा ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी राज में आम जनता की आवाज और केन्द्र सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ सवाल करना अपराध बन गया है। राहुल गांधी की सदस्यता सिर्फ इसलिए रद्द कराई गई क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दुखती रत पर हाथ रख दिया। उन्होंने मोदी के करीबी और उनके सहयोगी अडानी के घोटालेबाजी और अडानी मोदी के गठबंधन पर संसद में पुरजोर से आवाज उठाई और लगातार जांच की मांग की गई। उन्होंने सवाल किया कि क्या अडानी की शैल कम्पनी में 20 हजार करोड़ रूपये किसका है। भाजपाई बता नहीं पा रहे है। पीएम को अडानी से क्या रिश्ता है यह बताना चाहिए क्योंकि उनके निजी जेट में बैठकर यात्रा करते है। तुलसी वर्मा ने कहा कि जब से राहुल गांधी राजनीति में आए है, तब से हमेशा उन्होंने किसान एवं आम लोगों की आवाज उठाई है। राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते है तो उनको बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है। राहुल के भाषण का सभी अंश हटा दिया गया है। प्रेस वार्ता में मंडी अध्यक्ष तुलसी वर्मा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृतराम वर्मा देवीलाल बार्व, अभिषेक पाण्डेय, मृत्युजंय वर्मा, कोमल वर्मा, नरेन्द्र वर्मा, बिरेन्द्र बहादुर कुर्रे, रूपचंद मनहरे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे।

लवन से धीरेंद्र साहू की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button