बलौदा बाजार

कसडोल में निकाला गया श्रीराम भब्य शोभायात्रा, शामिल हुए पूर्व विस अध्यक्ष

लाइव भारत 36 न्यूज़ से लवन से धीरेन्द्र साहू की रिपोर्ट



जिला बलौदाबाजार के कसडोल नगर में हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य श्री राम शोभायात्रा निकाला गया। यह शोभायात्रा महामाया मंदिर से प्रारंभ हुई जहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी ने मां महामाया का विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लोगों की खुशहाली सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। शोभा यात्रा का समापन पूरा कृष्णा नगर का भ्रमण करने के पश्चात गायत्री चौक हनुमान मंदिर में मां गायत्री जी एवं हनुमान जी का विधिवत रूप से पूजा अर्चना के बाद समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में नगर एवं आसपास के नागरिकगण महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

आज के इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू जिला मंत्री राजकुमार साहू पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल कसडोल मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल महामंत्री डॉ सुदीप मानिकपुरी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्रीमती सरिता जायसवाल जिला मंत्री श्रीमती सत्यभामा साहू,जिला पंचायत के सदस्य नवीन मिश्रा श्रीमति लक्ष्मी साहू संतोष वैष्णव युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर साहू महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा थवाईत देवचरण पटेल श्रीमती शीला वर्मा,पार्षद गुनीराम साहू रूपचंद साहू राजू साहू जोगी दवानी कमल कैवर्त संतोष कश्यप रेशम वर्मा गणेश साहू भरत दास मानिकपुरी महिला मोर्चा के महामंत्री श्रीमती अनुराधा कर्ष जवा बाई गोपी साहू अमरीका पटेल निर्मला साहू सहित भारी संख्या में कसडोल नगर के जनप्रतिनिधि गण व्यापारीगण आम नागरिकगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button