खरसिया नगर मंडल भाजपा ने मनाया संविधान दिवस

खरसिया नगर भाजपा मंडल ने बाबा साहब भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर जी को माल्यार्पण करके संविधान दिवस मनाया गया आज, 26 नवंबर को संविधान दिवस है, जिसे पूरे देश में मनाया जा रहा है। हमारे भारतीय संविधान को अपनाए जाने की याद में हर साल 26 नवंबर को देश में संविधान दिवस के तौर मनाया जाता है। वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को 26 नवंबर को ही अपनाया गया था। हालांकि, इसे 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू किया गया था। वहीं, केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 19 नवंबर 2015 को घोषणा की थी कि 26 नवंबर को हर साल संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इसके बाद से हर साल संविधान दिवस को इस दिन मनाया जाता है। खरसिया नगर मंडल ने भी बनाया संविधान दिवस जिसमें नगर मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल महामंत्री विजय शर्मा जिला मंत्री उमाशंकर शर्मा उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राकेश धृतलहरे क्या मोर्चा से महामंत्री सौरभ अग्रवाल , राहुल अग्रवाल ,गौरव बनर्जी, गोपाल गिरी पार्षद सोनू अग्रवाल , जे पी श्रीवास ,हर्ष अग्रवाल के साथ गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए

Related Articles

Back to top button