सक्ती

भाजपा द्वारा चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव का किया गया पुतलाना दहन

लाइव भारत 36न्यूज़ से विजय धिरहे

नवीन जिला सक्ति डभरा गली गली सोर है, रामकुमार यादव चोर है। नारा लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव का पुतला दहन कार्यक्रम डभरा थाना के पास किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री कृष्णकांत चंद्रा जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव जी , भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू जी उपस्थित रहे। पुतला दहन के संबंध में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि विधायक रामकुमार यादव का जो वीडियो वायरल हुआ है। क्षेत्र की जनता जानना चाहती है कि वह पैसा किसका है, उनके साथ और कौन कौन है। विधायक जी सही सही जवाब दें, बेतुकी से जवाब देने से काम नही चलेगा। भारतीय जनता पार्टी इसके विरोध में विधायक रामकुमार यादव का पुतला दहन किया है। भाजपा मांग करती है कि रामकुमार यादव अपने विधायक पद से इस्तीफा दे।

श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने कहा भारतीय जनता पार्टी पहले से ही जनता से कहते आ रही थी कि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश व क्षेत्र में भ्रष्टाचार, घुसखोरी, दलाली जमकर किया जा रहा है, जिसकी पुष्टि विधायक का नोटो के गड्डी के साथ दिखना से हो गई है। इस संबंध में विधायक ने जो सफाई दिया कि एरोप्लेन के सामने फोटो खींचा लेने से एरोप्लेन उनका नहीं हो जाता पर उनको एरोरप्लेन की जानकारी तो होगी। इसी प्रकार सामने पड़े नोट वह भी लाखों रुपए तो निश्चित रूप से विधायक को नोटों के बारे में सभी जानकारी है और आम जनता को उसके बारे बताना पड़ेगा।

लोकेश साहू ने कहा निश्चित रूप से रामकुमार यादव अपने घूसखोरी, भ्रष्टाचारी उजागर हो जाने की डर से पैसे के बारे में नहीं बता रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी मांग करती है कि विधायक नोट की गाड़ी के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी आम जनता को दे और नहीं दे सकते तो तत्काल अपने पद से उनको इस्तीफा देना चाहिए। इस अवसर पर खरसिया विधानसभा प्रभारी दिनेश गवेल, घासीराम अग्रवाल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button