लवन

जमीन गिला होने से हारवेस्टर नहीं चल पा रहा किसान परेशान,मजदूर नहीं मिलने से धान की कटाई धीमी

जिला बलौदा बाजार क्षेत्र में इस वर्ष प्रदेश में एक नवम्बर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी चल रही है। इस वर्ष गत वर्ष की अपेक्षा एक माह पहले से धान की खरीदी की घोषणा राज्य सरकार के द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार की मंशानुरूप एक नवम्बर से धान की खरीदी प्रदेश में की जा रही है। कांग्रेस सरकार की सोच है कि इस वर्ष कोई भी किसान धान बेचने से वंचित न रह जाये, इसलिए एक नवम्बर से धान की खरीदी शुरू कर दिया गया है। इस वर्ष धान की खरीदी तीन माह तक की जायेगी। किसानों को इस वर्ष समर्थन मूल्य में अपना धान बेचने के लिए तीन माह का पर्याप्त समय मिल रहा है। वही, इस वर्ष धान की कटाई चलने की वजह से केन्द्रो में धान नहीं पहुंच पा रहे है। कुछ खरीदी केन्द्रो को छोड़कर अन्य खरीदी केन्द्रो में धान की बोहनी तक नहीं हो पाई है। लवन अंचल के गांवों में जमीन गीला होने की वजह से हार्वेस्टर नहीं चल रहे है, इसलिए धान की कटाई में देरी हो रही है। क्योंकि मजदूरी दर बढ़ने की वजह से मजदूरों से कटाई अधिकांश किसान नहीं कराना चाह रहे है। बड़े किसान हार्वेस्टर का इंतज़ार कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button