जशपुर जिला

हेडिंग –कृष्ण जन्माष्टमी में कृष्ण कुंज बगीचा का हुआ शुभारंभ…. प्राकृतिक को संरक्षित करने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने किया गया वृक्षारोपण

छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल की मंशानुरुप आज कृष्ण जन्माष्टमी पर जिलेभर के नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज का निर्माण कर उनमें पौधरोपण किया गया है. इसी कडी में जशपुर जिले के राजपुरी में वन विभाग, प्रशासन और नगर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ सीडी बाखला,उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पार्षद गीता सिन्हा, व्यपारी संघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,जनपद सदस्य अजय सूर्यवंशी, एसडीएम प्रताप विजय खेस, सीएमओ नीलेश केरकेट्टा,रेंजर अशोक सिंह नासिर अली,विपिन सिंह सहित जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद तमाम जनप्रतिनिधिगण और अतिथियों ने पौधरोपण कर लोगों से भी पौधे लगाने की अपील की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ सीडी बाखला ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर कृष्ण कुंज का निर्माण कर पौधरोपण किया जा रहा है। यहां जिले के भी सभी नगरीय निकायों में निर्मित कृष्ण कुंज में करीब 3 हजार पौधरोपण किया जा रहा है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने कुंज में कुल 22 प्रजाति के उन पौधों को रोपने की मंशा बनाई है जो न सिर्फ औषधि के रुप में कार्य आएंगे बल्कि लोगों के लिए बेहतर आक्सीजन भी देंगे। उन्होने कहा कि बारिश और भविष्य के लिए पेड़ पौधों का होना आवश्यक है। जिस तेजी से हम पेड़ काट रहे हैं उतनी तेजी से पौधे नहीं लगा रहे हैं। पेड़ पौधे आक्सीजन छोड़ते हैं जो हमारे साथ हमारी आने वाली पीढ़ी और बच्चों के लिए जरुरी है। पेड़ से मिलने वाला आक्सीजन हमारे लिए जीवनदायिनी है। हम सभी को अपने पूर्वजों की स्मृति में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका पालन-पोषण करना चाहिए। प्रदेश की सरकार हरियाली बरकरार रखने के लिए ढृढ़ संकल्पित है।

पर्यावरण से छेड़छाड़ और पौधरोपण न करने से मानव जाति को होने वाली प्राकृतिक आपदा पर प्रकाश डालते हुए उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जलवायु में हो रहे लगातार परिवर्तन से मानव जाति पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इससे बचने पौधरोपण और उसका संरक्षण बहुत आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button