राजनांदगांव

राजनांदगांव महिला ने एक साथ 4 बेटियों को दिया जन्म जच्चा बच्चा दोनों है स्वस्थ

राजनांदगांव महिला ने एक साथ 4 बेटियों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों है स्वस्थ

दरअसल, राजनांदगांव शहर के एक निजी अस्पताल में एक महिला ने एक साथ 4 बच्चियों को जन्म दिया है। बहुत कम रेयर केसो में ऐसा होता है कि एक साथ चार बच्चा जन्म ले। शहर के एक निजी अस्पताल में जिले के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र की महिला कलेंद्री बाई ने एक साथ चार बेटियों को जन्म दिया। वही, महिला की सिजेरियन डिलीवरी हुई है। परिजन ने पीड़ा होने पर महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने प्रसव पीड़ा तेज होने पर महिला की सिजेरियन ऑपरेशन किया। जहां महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। वही, जन्म के समय बच्चे थोड़े कमजोर थे लेकिन बच्चों के हालात में धीरे-धीरे सुधार है। वही जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और बच्चे जल्द रिकवर हो रहे हैं। महिला के पहले बच्चे के दौरान भी इस सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। उस दौरान भी बेटी ने जन्म लिया था वहीं, अब इन चार बच्चों को मिलकर महिला के 5 बेटियां हैं।बहुत कम केशो में ऐसा होता है कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हो और एक साथ 4 बच्चों का जन्म हुआ हो। मां और बच्चे दोनों अभी स्वास्थ्य हैं अस्पताल में इनका इलाज जारी है।

लाइव भारत 36 न्यूज़ से हरीश सोनवानी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button