कांकेर

महिला दिवस पर जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया पुरस्कृत

8 मार्च से प्रारंभ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समापन समारोह के मुख्य अतिथि सरोज जितेन ठाकुर नगर पालिका अध्यक्षता, विशेष अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्षता आरती रवि श्रीवास्तव एवं महिला नगरपालिका पार्षदों के द्वारा समारोह का सुभारम्भ मां सरस्वती के प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का प्रारंभ दिनांक 8 मार्च 2022 से 14 मार्च 2022 तक सात दिवसीय विभिन्न आयोजन किया गया आयोजन के दौरान शहर के अन्नपूर्णा पारा शांति नगर मुसुरपुट्टा अंतागढ़ नरहरपुर पीढापाल, पूरी में प्रत्येक अलग-अलग दिनों में महिला एवं बच्चों को महिला बाल अपराध पास्को कानून तलाक व दहेज मृत्यु महिला सशक्तिकरण आदि के संबंध में 1 सप्ताह तक चलाया गये!

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दिया गया तत्पश्चात आज 14 मार्च 2022 को समारोह में जिला के सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, करोना काल में विषम परिस्थिति में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर, अस्पताल स्टाफ नर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 महिला अधिकारी कर्मचारी एवं कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पुलिस के द्वारा 1 सप्ताह तक चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दिया गया तथा पुलिस हमेशा महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण में तत्परता से कार्य करते रहने की संकल्प के साथ मुख्य अतिथियों के माध्यम से प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीएन बघेल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी चित्रा वर्मा, रक्षित निरीक्षक व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button