कांकेर

मुख्यमंत्री द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से जिले के अधिकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की घोषणा करते ही जिले के शासकीय अधिकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कर्मचारी संघों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के शासकीय सेवकों की लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा किया है, जो स्वागत के योग्य है। राजस्व निरीक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह मण्डावी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली से शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्त होने के बाद आर्थिक चिंता से मुक्त  कर दिया है। उन्होंने कहा प्रदेश के शासकीय सेवकों की मांग को पूरा करने पर सभी अधिकारी कर्मचारी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। इस फैसले से  मुख्यमंत्री श्री बघेल का नाम छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा।  


शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष टांकसाले ने कहा कि मुख्यमंत्री की पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवक परिवारों के लिए खुशी की सौगात लेकर आयी है। शासकीय कर्मचारी या उसके परिवारों की चिंता अब दूर हो गई है। इस घोषणा से शासकीय सेवकों और उनके परिजनों का भविष्य हमेशा के लिए सुरक्षित हो गया है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के साढे़ तीन लाख से अधिक शासकीय सेवकों को सही मायने में न्याय मिला है। कांकेर एस.डी.एम. डाॅ. कल्पना ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा से जिले के अधिकारी कर्मचारियों का भविष्य सरक्षित हो गया है, हम सब इस घोषणा से बहुत खुश है और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

जनपद पंचायत कांकेर के उपाध्यक्ष ने श्री रोमनाथ जैन ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट को समावेशी विकास के लिए अच्छा प्रयास बताया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा से शासकीय सेवक मुकेश शोरी, भगवानी ठाकुर, धनश्याम बेलोदिया, ओमप्रकाश साहू, संगीता मण्डावी, रामेश्वरी नेताम, कौशल नेताम, कमलेश यादव, मिथलेश नाग, रामसाय मण्डावी, नरेन्द्र नरेटी, नंदनी गुप्ता, मंजूषा मरई, मोक्षानंद जैन, निश्चय भट्ट, बालेश्वर, कौमुद कुमार व्यास सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आभार व्यक्त किया है।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button