जांजगीर-चांपा

संयोगिता युध्वीर सिंह जूदेव ने धान खरीदी की अवधी 15 फरवरी तक बढाने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जांजगीर-चांपा । छग भाजपा विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए धान खरीदी की अवधि 15 फरवरी 2022 तक बढ़ाये जाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र व्यवहार किए हैं


श्रीमती जूदेव ने लिखा है कि हमारा छत्तीसगढ़ जिसे “धान का कटोरा” कहा जाता है, यहाँ की लगभग 80 प्रतिशत जनसंख्या पर निर्भर है, की ओर से खरीदी का समय 01 दिसम्बर से 31 जनवरी तक निर्धारित करने के पश्चात् अल्पवधि मात्र 7 दिवस बढ़ाया गया. इस अवधि में कई बार बेमौसम बारिस और कई स्थानों में ओला वृष्टि हुई है, जिसके कारण किसान भाईयों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस अवधि में कई बार सेवा सहकारी समितियों ने धान खरीदी और टोकन जारी करना बंद कर दिया था। उपरोक्त कारणों से हमारे छत्तीसगढ़ के कई किसान भाईयों ने सेवा सहकारी समिति (धान खरीदी केन्द्र) में अभी तक अपना धान विक्रय नहीं कर पाये हैं तथा किसान भाईयों को बारदाना के लिए काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए 15 फरवरी 2022 तक अवधि बढ़ाये जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किए है कि हमारे छत्तीसगढ़ के किसान भाईयों के हितों को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की अवधि 15 फरवरी 2022 तक बढ़ाये जाने की मांग किए हैं ।

लाइव भारत 36न्यूज से विजय धिरहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button