कांकेर

गांधी ग्राम कुलगांव में हैप्पी सीडर यन्त्र से आत्मा योजना का काला गेहूं का प्रदर्शन

कृषि विभाग कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम एक्सटेंशन रिफ़ार्म्स “आत्मा” योजनांतर्गत, काला गेहूँ एवं सरसो का (अन्तहफ़सल) कतार विधि से प्रदर्शन बीजोपचार कर कृषि अभियन्त्रिकी विभाग के जिरो टिल हैप्पी सीडर यन्त्र द्वारा कतार विधि से बुवाई करवाया गया। इस यन्त्र कि खासियत यह है कि बिना जुताई किये ये यन्त्र सीधे खेत मे गेहूँ फ़सल की बुआई के लिये सक्षम है |

जिससे खेत मे जुताई की आवश्यकता नहीं होती है | साथ साथ जो धान के ठूठं पैरा जो खेत मे होते है वो खेत मे खाद और मल्च का काम कर गेहूँ कि फ़सल को लाभ पहुचाते है | कृषको को कृषि विभाग कि “आत्मा” योजना, हरित क्रांति विस्तार योजना के तहत गेँहू, चना, सरसों, बीज और “आत्मा”योजना के प्रति प्रदर्शन मे गौठान से निर्मित वर्मी कंपोस्ट खाद भी किसानो को दिया गया | जिरो टिल हैप्पी सीडर यन्त्र कृषि अभियन्त्रिकी विभाग से ग्राम – कुलगाव में 5 एकड भूमि जिसमे कृषक सियाराम, दयाराम, प्रभुराम, शुशीला के खेत मे बुआई करवाया गया | उप संचालक कृषि नरेन्द्र कुमार नागेश के मार्गदर्शन से कृषि अभियन्त्रिकी विभाग से हरि देवागन (सहायक अभियंता), छ्गनलाल बिसेन, कल्पना सिंह(उप अभियंता.) “आत्मा” योजना कृषि विभाग से आर. पी. मन्डावी, दिनेश कुन्जाम, ललीता मन्डावी, बलवीर, सलमान (एटीएम), अजय कश्यप ( आपरेटर) एवं ग्राम के अन्य कृषकगढ उपस्थित रहे |

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button